प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में इस दिन का सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से और जोरों शोरों से मनाया जाता है। ईसाइयों के लिए यह त्यौहार सांस्कृतिक एवं धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। आज के दौर में हर धर्म के लोग प्रत्येक वर्ष क्रिसमस के त्योहार का काफी इंतजार करते हैं एवं इसे धूमधाम से मनाते हैं। कई लोग भारत में क्रिसमस पर घूमने की जगह (places to visit in Christmas in India) के बारे में भी जानना चाहते हैं और साल के अंतिम महीने में एक यादगार ट्रिप प्लान करते हैं।
Also, Check “Best Places to Visit in January in India“
तो यदि आप भी दिसंबर में कहीं दूर अपने पार्टनर, फैमिली और बच्चों के साथ जाने की सोच रहे हैं तो यूं समझिए कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार साबित होने वाली है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं भारत में दिसंबर में घूमने की जगह (best places to visit in December in India for honeymoon) के बारे में, जिसकी जानकारी से आपका दिल बाग बाग हो जाएगा। इस आर्टिकल में हमने Places to visit in Christmas in India की पूरी जानकारी दी है, जिसके जरिए आप क्रिसमस का लुफ्त उठाने के लिए सही स्थान जगह का चुनाव बेहद आसानी से कर सकते हैं। तो आइए बिना समय गंवाए जानते हैं भारत में क्रिसमस पर घूमने की जगह के बारे में:-
Must Check “Best Places to Visit in February in India“
गोवा

हम सभी जानते हैं कि क्रिसमस का त्योहार ईसाइयों के लिए बेहद महत्वपूर्ण एवं धार्मिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यीशु के जन्म दिवस को लेकर जिन स्थानों की महत्ता अधिक है, उसमें गोवा का भी महत्वपूर्ण स्थान है। खूबसूरत बीच और नाइटलाइफ के लिए गोवा प्रसिद्ध तो बहुत है साथ ही साथ यदि बात करें क्रिसमस डे की तो प्रत्येक साल 25 दिसंबर के दिन यहां के चर्च को सुंदर एवं यादगार तरीके से सजाया जाता है।
इसके अलावा यहां लोगों की भीड़ काफी अधिक होती है, जो आपको यादगार लम्हें बिताने का अवसर देती है। भारत में दिसंबर में घूमने की जगह (best places to visit in December for couples) में इसका स्थान सबसे ऊपर है। क्रिसमस के त्योहार पर यहां घर-घर को मोमबत्ती से सजाया जाता है और यहां के बच्चे और बड़े सभी देर रात तक क्रिसमस का भरपूर आनंद उठाते हैं।
Also, read “Places to Visit in Goa“
सिक्किम

सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर लोगों का दिल जीत लेने वाला बेहद सुंदर राज्य है। यह 5,410 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सिक्किम से सूर्यास्त का नजारा बेहद ही खूबसूरत और मनोरंजक दिखाई देता है, जो यहां के परिवेश को एक मनमोहक सौंदर्य प्रदान करता है। साल के अंत में दिसंबर महीने में क्रिसमस डे का त्यौहार सिक्किम में काफी धूम-धड़ाके के साथ मनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में यदि आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो क्रिसमस डे पर सिक्किम की सैर करना आपके लिए काफी यादगार पल साबित हो सकते हैं।
Also, check “Sikkim Tourist Places“
केरल

केरल राज्य क्रिसमस के त्योहार के लिए बहुत अधिक जाना जाता है। यदि आप क्रिसमस के त्योहार को और अधिक यादगार बनाने की कोशिश में हैं, तो केरल की ट्रिप आपके लिए बहुत शानदार हो सकती है। बीच लवर्स भी केरल की ट्रिप का आनंद साल के इस अंतिम महीने दिसंबर में ले सकते हैं। क्रिसमस के त्योहार पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और लोग नाचते गाते पार्टी मनाते हैं। इसके अलावा क्रिसमस डे के दिन यहां लोकल दावत भी रखी जाती है और साथ ही साथ लोग कैरोल भी गाना पसंद करते हैं। क्रिसमस पर केरल में रात रात भर पार्टियां होती है।
चेन्नई

क्रिसमस के त्यौहार की प्रमुखता चेन्नई के तमिलनाडु राज्य में देखी जाती है, जहां काफी धूमधाम से क्रिसमस की तैयारी की जाती है एवं इसे मनाया जाता है। यहां बेहद शानदार एवं मोमबत्ती से जगमगाते चर्च आपको दिखाई देंगे जो वाकई आपके मन मोह लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। क्रिसमस मनाने के लिए हर साल यहां लोगों की खूब भीड़ जमा होती है।
मनाली

भारत के कई टूरिस्ट प्लेसेस की तरह मनाली बेहद शानदार और रोमांचक जगह है, जहां आप क्रिसमस मनाने का सही आनंद उठाते हैं। यदि आप क्रिसमस के मौके पर यहां की ट्रिप प्लान करते हैं तो आप इस ट्रिप को और भी ज्यादा खूबसूरत और मनोरंजक बना सकते हैं क्योंकि यहां क्रिसमस के त्योहार पर चर्च में लोग झूम कर नाचते गाते हैं तथा बहुत अच्छे-अच्छे कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। भारत में क्रिसमस पर घूमने की जगह (places to visit in Christmas in India) जितने भी हैं, उनमें से यह सबसे आकर्षक और मनोरंजक है।
Also, read “Places to Visit in Manali“
कोलकाता

कोलकाता शहर क्रिसमस के त्यौहार पर जोरो शोरो से चर्चा का विषय बना रहता है। यह पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। यहां एक से बढ़कर एक चर्च आपको देखने को मिल जाएंगे। कोलकाता एक बेहद ही पुराना औपनिवेशिक गढ़ माना जाता है। यदि आप इस वीकेंड अपनी क्रिसमस को मनोरंजक और यादगार बनाना चाहते हैं तो आप तुरंत ही कोलकाता की टिकट बुक करवा लें और यहां क्रिसमस का भरपूर मजा लें। कोलकाता के बड़े-बड़े दुकानों, शॉपिंग मॉल्स, सड़क किनारे दुकानों आदि में भारी छूट वाले प्रोडक्ट्स की खूब बिक्री होती है। साथ ही यहां रॉक बैंड प्रदर्शन के अलावा साउंड प्रदर्शनियों की भी झलक दिखाई देती है।
Must Read “Places to Visit in Kolkata“
बेंगलुरु

ईसाई धर्म मानने वाले लोगों के लिए क्रिसमस के त्यौहार की बात करें तो बेंगलुरु बेहद प्रसिद्ध है और इसी तरह यहां प्रसिद्ध है क्रिसमस डे का त्यौहार, जो साल के अंत में लोगों के दिलों में खुशियां भर देता है। यदि आप अपने इस साल के अंतिम महीने को बेहद शानदार तरीके से जीना चाहते हैं और अपने आने वाले त्योहार क्रिसमस का भरपूर मजा लेना चाहते हैं तो बेंगलुरु से बढ़िया और कोई ट्रिप नहीं हो सकती।
बंगलुरु में एक से बढ़कर एक चर्च हैं, जहां क्रिसमस के मौके पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बंगलुरु में शहर के बीचो-बीच ऐसे चर्च हैं जो यूरोपियों ने बनवाया था और आज भी यहां काफी शानदार तरीके से क्रिसमस डे मनाया जाता है। यदि बात करें यहां के प्रमुख चर्च की तो ब्रिगेड रोड पर सेंट पैट्रिक नाम की चर्च के अलावा होसुर पर ऑल सेंट्स चर्च खूब प्रसिद्ध है।
शिलांग

मेघालय के उत्तरी पूर्वी भाग में शिलांग नामक स्थान बेहद ही खूबसूरत और टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है, जहां क्रिसमस के समय पर हर शॉपिंग मॉल्स, चर्च एवं दुकानों को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है और क्रिसमस का भरपूर आनंद उठाया जाता है। क्रिसमस के शानदार मौके पर शिलांग की गलियों एवं यहां के चर्च और सभी घरों को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। इसके अलावा यहां सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल भी बेहद खूबसूरत तरीके से होता है।
शिलांग की सुंदरता एवं यहां के मनमोहक वादियों में क्रिसमस के त्योहार पर चार चांद लग जाती है। यदि आप शिलांग में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिसंबर के महीने में क्रिसमस डे के अवसर पर आना आपके लिए बेहद यादगार पल साबित होंगे। भारत में क्रिसमस पर घूमने की जगह (places to visit in Christmas in India) में सभी जगहों की तुलना में शिलांग की क्रिसमस भी काफी मनमोहक रहती है।
पांडिचेरी

क्रिसमस के त्यौहार पर यदि आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं तो पांडिचेरी की यात्रा आपके लिए बेहद रोमांचक साबित होगी। पांडिचेरी में क्रिसमस के उपलक्ष्य में केवल चर्च ही नहीं बल्कि शॉपिंग मॉल्स और रेस्टोरेंट्स भी जगमगाते हुए दिखाई देते हैं। यदि आप दिसंबर के महीने में खासकर क्रिसमस डे पर पांडिचेरी जाने की प्लानिंग करते हैं, तो यह आपके लिए काफी सुंदर याद के रूप में रहेगा और आप इस दिन को कभी नहीं भूल सकेंगे।
शिमला

बर्फ के पहाड़ों के बीच घिरा शिमला एक बेहद ही खूबसूरत एवं आकर्षक स्थान है, जहां हर साल टूरिस्ट की अच्छी खासी भीड़ रहती है। वहीं बात करें शिमला के मनोरंजन स्रोतों की तो बता दें कि यहां दिसंबर के महीने में क्रिसमस के त्योहार पर यदि आप आते हैं तो इसे ज्यादा लुफ्त आप और कहीं नहीं उठा सकते। शिमला के बर्फीले पहाड़ों पर आप दिसंबर के महीने में यहां स्नोफॉल का भी लुफ्त उठा सकते हैं। Places to visit in Christmas in India की सूची में क्रिसमस सेलिब्रेशन की दृष्टि से शिमला का स्थान भी काफी ऊपर है।
Also, read “Places to Visit in Shimla“
ऊटी

तमिलनाडु राज्य में ऊटी एक बेहद ही आकर्षक और मनमोहक दर्शनीय स्थल है, जहां प्रकृति की मनोरम स्वरूप देखने को मिलती है। क्रिसमस डे पर यहां चर्च में तो लोग आनंद उठाते ही हैं साथ ही साथ यहां क्रिसमस से संबंधित ऐसे स्थानों की भी कोई कमी नहीं है, जो क्रिसमस पर लुफ्त उठाने के लिए उपयुक्त हैं। ऊटी की खास बात यह है कि यहां क्रिसमस के अवसर पर हर तरह के ट्रेडीशन को फॉलो भी किया जाता है, जिससे वहां के लोगों में आनंद की कमी नहीं होती और वह काफी उत्साह से क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट करते हैं।
Also, read “Ooty Tourist Places“
Conclusion
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल बेहद पसंद आई और मनोरंजक लगी होगी क्योंकि यहां हमने भारत में क्रिसमस पर घूमने की जगह (places to visit in Christmas in India) के बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आप दिसंबर के महीने में क्रिसमस डे को यादगार बनाने के मूड में हैं, तो हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इस आर्टिकल के माध्यम से आप आसानी से क्रिसमस डे पर अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसी तरह के अन्य आर्टिकल्स के लिए आप हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे ताकि आपको इसकी अपडेट और नोटिफिकेशन मिलते रहें।