आमतौर पर लोग साल के शुरुआती महीने में घूमने की प्लानिंग करते हैं क्योंकि उस महीने में नए-नए फूल खिलते हैं और मौसम भी काफी सुंदर होता है लेकिन बता दें कि अक्टूबर महीना किसी भी चीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, चाहे वह घूमना हो या अपने प्यार का इजहार करना हो। चमेली की खुशबू, हल्की ठंड और शरद ऋतु की शुरुआत, सुंदर पत्ते और भी कई ऐसे कारण हैं, जो अक्टूबर महीने में घूमने के लिए खास बनाती है। तो आज हम अपने आर्टिकल में best places to visit in October in India के बारे में बात करेंगे, जहां अक्टूबर महीने में घुमा जा सकता है।
Must Read “Places to Visit in November in India“
हमारे देश में पर्यटन स्थलों की काफी चर्चा होती है और जब भी लोग घूमने की योजना बनाते हैं, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि कौन से महीनें में कहाँ घूमना ज्यादा मज़ेदार रहेगा। वैसे तो भारत अर्थव्यवस्था के संदर्भ में एक कृषि प्रधान देश है लेकिन अगर हम पर्यटन क्षेत्र की बात करें तो इसका भी काफी योगदान है भारतीय अर्थव्यवस्था में।
इसकी वजह भारत की भौगोलिक, सांस्कृतिक और जलवायु विविधता है क्योंकि यहाँ एक ही वक़्त में अलग-अलग जगहों पर मौसम अलग अलग होते हैं। इसलिए हमें समय, मौसम और महीनों के हिसाब से सबसे अच्छी जगह चुनने की आज़ादी होती है। कुछ जगेहें ऐसी होती है जहां किसी खास मौसम में घूमने से ही ज्यादा आनंद आता है।
Also, Check “Places to Visit in December in India“
तो आइए आज हम best places to visit in October in India के इस आर्टिकल में कुछ खास जगहों को जानते हैं, जहां अक्टूबर महीने में घूमने में सबसे ज्यादा आनंद आएगा। हम आपको देश के अलग-अलग हिस्सों से कुछ खास चुनिंदा पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे जहां आमतौर पर लोग अक्टूबर महीने में घूमने का आनंद उठाते हैं। तो best places to visit in October in India की सूची में आने वाले प्रमुख जगह निम्नलिखित हैं।
हिमाचल प्रदेश

सबसे पहले हम जानते हिमाचल प्रदेश के कुछ खास जगह जहां अक्टूबर में घूमना अच्छा रहेगा। यदि आप वास्तव में शहरी जीवन की कर्कशता से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको हिमाचल प्रदेश की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। विशाल हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले राज्यों में से एक है। इसकी बहुरूपदर्शक सुंदरता और मंत्रमुग्ध कर देने वाली वादियाँ आपको हैरान कर देगी।
यदि कोई नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताने और कहीं दूर ट्रिप प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश उनके लिए सबसे बेहतर होगा। यह best places to visit in October in India for couples की श्रेणी में सबसे ऊपर आता है। The Amsterdam of India के नाम से प्रसिद्ध कसोल हिमाचल के कुल्लू जिले में पार्वती नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत गांव है। इसके अलावा पालमपुर, कसौली, शिमला, मनाली, किन्नौर, डलहौजी, बीर बिलिंग, और स्पीति घाटी ये सब ऐसी जगह हैं जहां अक्टूबर में घूमने में बहुत आनंद आएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश best places to visit in October in North India के अंतर्गत आने वाले प्रमुख राज्यों की सूची में शामिल है।
Must Read “Places to Visit in Dharamshala“
उत्तराखंड

कुछ शांत और बेहद खूबसूरत स्थलों को समेटे हुए, उत्तराखंड आपके प्रियजनों के साथ आनंद लेने के लिए कुछ बेहतरीन दृश्य प्रदान करता है। चूंकि इनमें से अधिकांश स्थान के बारे में अभी भी बहुत लोग नहीं जानते हैं, इसलिए वे आशाजनक प्रतीत होते हैं और आपको यहां की वादियाँ हमेशा आश्चर्यचकित करेंगे। एक बार अगर आप यहां में आ जाते हैं, तो यहां की सड़कें, इमारतें एवं बहुत सी अनोखी एवं अनूठी प्राकृतिक दृश्यों का आप आनंद उठा सकते हैं। यहां ग्रीष्म काल के समय भी कम तापमान ही देखने को मिलता है। यहां के कुछ जगह घूमने के लिए मुख्य रूप से जानी जाती हैं।
उत्तराखंड की बात करें तो यहां पर एक स्थान है चमोली नाम से जिसे हम “Abode of gods” भी कहते हैं। इसके अलावा रानीखेत मुंसियारी केदारनाथ त्रेक औली,चोपता, बिनसार, चौकोरी खिरसू अल्मोड़ा, जैसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप अपने परिवार के साथ अक्टूबर घूम सकते हैं। यह भी best places to visit in October in India for couples के लिए बेहद खास है।
Also, Read “Places to Visit in Uttarakhand“
तमिलनाडु

भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडु में कई ऐसी जगहें हैं जहां अक्टूबर में घुमा जा सकता है जैसे कि तिरुनेलवेली, थांजवपुर, महाबलीपुरम, यनम, ट्रांक़ुरबर, चेट्टिनद, मदुरई चिदंबरम, रामेश्वरम और वेलंकानी। यह सब ऐसी जगह है जहां सर्दियों की शुरुआत में यानी कि अक्टूबर महीने में आप अपने परिवार के साथ घूम कर अच्छी यादें बना सकते हैं। यहां के अन्य शहरों में घूमने के लिए भी यहां अच्छी व्यवस्था उपलब्ध है। तमिलनाडु best places to visit in October in South India के अंतर्गत आने वाले प्रमुख राज्यों की श्रेणी में सबसे ऊपर है।
बता दें कि इस महीने के दौरान मौसम एकदम सही रहता है। घटते मानसून के कारण हल्की-फुल्की बारिश की बूंदे पड़ती है, अन्यथा तापमान एकदम धीमा रहता है। इस समय यानी कि अक्टूबर महीने में भीड़-भाड़ भी नहीं होती है। यह दुनियाभर में लाखों पर्यटकों के लिए आकर्षित स्थल और best places to visit in October in India की सूची में शामिल है।
Must, Check “Tamil Nadu Tourist Places“
राजस्थान

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान अपनी विविधताओं के लिए बहुत प्रसिद्ध है तथा यहां पर पर्यटन के लिए बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं जहाँ आप किसी भी महीने में घूम सकते हैं। यह अक्टूबर महीने में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है और best places to visit in October in India के अंतर्गत आती है। अक्टूबर के महीने में यहां पर्यटन और विकास की काफी संभावनाएं बनी रहती है।
अगर हम खासकर अक्टूबर महीने में घूमने के बाद करें तो उसमें सबसे पहला नाम आएगा गुलाबी शहर जयपुर का जहां आप अंबर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल, जैसी खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं। इसके अलावा अलवर जिसे हम गेटवे सिटी ऑफ राजस्थान कहते हैं और जैसलमेर जिसे हम गोल्डन सिटी कहते हैं, जोधपुर पुष्कर नागौर, पाली, उदयपुर, बीकानेर और माउंट आबू जो कि एक हील स्टेशन है राजस्थान में, इन जगहों पर घूम सकते हैं।
Check Out “Places to Visit in Rajasthan“
महाराष्ट्र

आगे हम बात करते हैं भारत के पशिम में स्तिथ सबसे सुंदर राज्यों में से एक महाराष्ट्र की। अक्टूबर में महाराष्ट्र, हरे-भरे घाटियों, प्राचीन पहाड़ों और खूबसूरत समुद्र तटों से लेकर राजसी झरनों, कॉफी के बागानों और हरे-भरे जंगलों तक। सौभाग्य से, महाराष्ट्र का प्रत्येक स्थान महामारी के दौरान थकी हुई आत्माओं को तुरंत ताज़गी की गारंटी देता है। महाबलेश्वर, पंचघनी, खंडाला, लोनावला, अलीबाग, अंबोली, काशिद, माथेरन, रत्नागिरी और मालवण जैसी जगहें आपको अक्टूबर महीनें में ताज़गी का एहसास कराएगी।
हम सभी भारतीयों का 12 महीने में बहुत सारे त्यौहार आते हैं और यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें त्यौहार में कहीं नये जगह घूमने का बेहद शौक होता है, तो आपके लिए यह बेहद अच्छा मौका होगा महाराष्ट्र घूमने का। जिन लोगों को भी यहां घूमने का मन है, वह अक्टूबर के महीने में भी यहां आना पसंद करते हैं। यह स्थान यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है।
Also, check “Maharashtra Tourist Places“
सिक्किम

पहाड़ों पर स्थित सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक सिक्किम पर्यटकों के लिए कोई स्वर्ग से कम नहीं है, यहाँ की हसीन वादियाँ , घाटियाँ एवं पहाड़ियाँ आप को मंत्रमुग्ध कर देगी और खासकर जब वह महीना अक्टूबर का हो तो यहां का मौसम भी आपके लिए बिल्कुल अनुकूल होगा ताकि आप उन वादियों का आनंद ले सकें। यह एडवांचर पसंद करने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में पीछे नहीं रहता है।
अगर आपको पैसे की कमी है या फिर आप कम खर्चों में घूम कर आना चाहते हैं तो आप यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां से आपको वापस आने के लिए भी आसानी से फ्लाइट मिल जाती है । सिक्किम में बहुत सी ऐसी जगह है, जहां आप घूम सकते हैं। सिक्किम में रहने के लिए आप आलीशान रॉयल पैलेस में भी रुक सकते हैं, जिसकी चार्ज भी काफी हाई-फाई होती है।
यह राज्य अपने विभिन्न सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। पेल्लिंग, गंगटोक, रावनग्ला, युकसोम, नाथू ला दर्रा जहाँ बाबा हरभजन सिंह मंदिर है, Tsomgo झील, जुलुक, गोइछला, नामची, और कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान कुछ प्रसिद्ध जगहें हैं जहां आप अक्टूबर के महीने में घूमने का आनंद उठा सकते हैं।
Also, Read “Sikkim Tourist Places“
निष्कर्ष
हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल, जिसमें हमने अक्टूबर में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट जगहों (Best places to visit in October in India) के बारे में बातें की हैं, वह आपके लिए फायदेमंद भी रही होगी और आपको पसंद भी आई होगी। सबसे खास बात इन जगहों की यह है कि आपके यहां जाने के बाद बहुत सारी खूबसूरत यादें समेटे अपने घर वापस आएंगे। अपने प्रिय जनों के साथ इन खूबसूरत जगहों पर घूमना आपको असीम शांति प्रदान करेगा। इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी अक्टूबर में घूमने के लिए इन शानदार जगहों के बारे में पता चल सके और वह भी अपनी ट्रिप प्लान कर सकें। यदि आप इस तरह की अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो जुड़े रहे हमारे ब्लॉक के साथ ताकि आपको इसकी अपडेट्स मिलती रहे।