दोस्तों ! नवंबर महीना एक ऐसा महीना है, जब शुरुआत में हल्के ठंड की मौसम होती है। नवंबर के पहले बहुत सारे त्यौहार होते हैं। इसलिए सारे त्योहारों को निपटाने के बाद घूमने में बहुत मजा आता है। नवंबर का महीना जैसे ही शुरू होता है, सभी के चेहरे पर खुशियां आ जाती है। नवंबर महीना छुट्टियों का महीना माना जाता है। ऐसे में जो लोग नौकरी पेशे से होते हैं, वे नवंबर के महीने में घूमना बेहद पसंद करते हैं। यदि आप नवंबर में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट जगहें (Best places to visit in November in India) की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी यह तलाश इस आर्टिकल में पूरी जानकारी के साथ खत्म होने वाली है, जिसके जरिए आप आसानी से नवंबर के महीने में अपने ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
नवंबर का महीना साल भर का सबसे अधिक मनमोहित कर देने वाला महीना है। नवंबर के महीने में न अधिक गर्मी होती है और न ही अधिक ठंड। इसलिए नवंबर में घूमने का अलग ही मजा रहता है। नवंबर महीने में घूमने के लिए इस आर्टिकल के माध्यम से हमने भारत के सबसे अच्छी घूमने वाली जगह के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है, जिससे नवंबर में घूमने के लिए खूबसूरत क्षेत्रों का आनंद लेने के साथ बखूबी आप ठंड का मजा भी ले पाएंगे।
Must, check “Best Places to Visit in December in India“
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके लिए best places to visit in india in November के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इससे आप नवंबर में घूमने का भरपूर मजा उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं नवंबर महीने में घूमने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहों के नाम क्या हैं, उसके बारे में जानते हैं। इन टूरिस्ट प्लेस के बारे में हमने काफी खोजबीन के बाद आपको जानकारी उपलब्ध करवाने की कोशिश की है, जो सफल रही है। नवंबर में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट जगहें (Best places to visit in November in India) कुछ इस प्रकार हैं।
Also, Check “Best Places to Visit in January in India“
नागालैंड

नागालैंड में अगर आप नवंबर के महीने में घूमते हैं तो यहाँ आपको एक यादगार अनुभव मिल सकता है। नागालैंड की संस्कृति बहुत ही अलग है और अन्य राज्यों के जैसा उसकी तुलना करना बिल्कुल अलग है। नागालैंड में घूमने के लिए यहाँ कोहिमा में घूमना आपके लिये काफी बेहतर होगा। यह क्षेत्र यात्रियों के लिए एक बेहद अच्छा अनुभव रहेगा। यदि आप घूमने के लिए कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं और अपने ट्रिप को एडवेंचरस बनाना चाहते हैं तो आप यहां घूमने जा सकते हैं। बता दें कि आप कम समय ही निकाल कर यहां से घूम कर आ जाएंगे। भारत में ऐसे बहुत सारे टूरिस्ट प्लेस हैं, जो आपको सुकून महसूस करवाते हैं।
कोहिमा नागालैंड राज्य की राजधानी है। यहां पर बहुत ही खूबसूरत वादियां देखने को मिलेगी। यहाँ काफी अधिक पहाड देखने को मिलते हैं जिनके दर्शन से आप काफी खुश और ताजगी महसूस करेंगे। यहाँ अगर आप घूमने जाते हो तो कोहिमा की वेशभूषा, प्रकृति और यहाँ का स्वादिष्ट खानपान आपका मन लुभायेगा। यह राज्य नवंबर महीने में घूमने के लिए अन्य राज्यों से बिल्कुल भिन्न है।
बिहार

नवंबर के महीने में अगर आप बिहार राज्य में घूमने जाते हैं तो यहाँ आपको काफी शांति मिल सकती है। बिहार में बहुत सी ऐसी जगह घूमने की है जिसे देख कर आपका मन काफी खुश हो जायेगा। बिहार के राजगीर, बोधगया, नालंदा विश्वविद्यालय और ऐसे कई प्रकार के स्थान हैं जहाँ घूम कर पुरातन भारतीय के संस्कृति को देखने का लाभ उठा सकते हैं।
बिहार के बोधगया में घूमने के लिये बहुत सारे अच्छे स्थान हैं। यह वही स्थान है जहां पर बुध भगवान ने बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान करके आतम ज्ञान प्राप्ति किया था। यह एक मंदिर है जो बौद्धधर्म के लोगों के लिए बहुत ही पवित्र स्थान है। इस जगह में घूम कर आप आध्यात्मिक दुनिया और भौतिक दुनिया के अंतर को समझ सकते हैं।यहां अगर आप घूमने जाते हैं तो आपको बहुत ही शांति प्राप्त होगी।
पुडुचेरी

पुडुचेरी को पांडिचेरी भी कहा जाता है। अगर आप यहाँ घूमने के लिए जाते हैं तो आपको चारों तरफ समुद्र और बीच के देखने का आनंद मिलेगा। इस राज्य बीच में एक भव्य शहर बसा हुआ है। अगर आप कम भीड़-भाड़ वाले जगह में घूमना चाहते हैं तो आपके लिए पुडुचेरी में घूमना एक लाजवाब शांति प्रदान करने वाला स्थान बन सकता है। यहाँ के समुद्र के किनारे घंटों देर बैठ कर इस स्थान को घूमने का मजा उठा सकते हैं। यह best places to visit in November in India के सूची में लोकप्रिय है।
पुडुचेरी में 4 बेहतरीन जगह पाए जाते हैं जिसमें होममेड तट, पैराडाइज तट, सेरेनिटी तट और औरोवैली शामिल है।पुडुचेरी अपनी संस्कृति और अपनी विरासत के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। यहाँ बहुत सारी पुरानी मंदिर है जहाँ घूमने से आपके मन में काफी शांत महसूस होगा। यहां के होटल और रेसॉर्ट में आप मन लुभाने वाला म्यूजिक लजीज भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। इस जगह में घूमने के लिए नवंबर से बेहतरीन महीना नहीं हो सकता है।
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का ओरछा शहर घूमने के लिये सबसे बेहतर माना जाता है। नवंबर के महीने में मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह है। मध्यप्रदेश राज्य एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जिनके अधिकतर पर्यटन स्थल नदी के तट पर स्थित है। नदी के किनारे स्थित जगह काफी मनमोहक होती है और नहीं ही अधिक ठंड और न ही अधिक गर्मी होती है।
नवंबर के महीने में मध्य प्रदेश की यात्रा करना एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है, क्योंकि इस दौरान मध्य प्रदेश का तापमान मध्यम रहता है। तापमान का माध्यम रहने से दर्शनीय स्थलों की यात्रा काफी बेहतर होती है। मध्यप्रदेश में घूमने के लिए सुंदर स्मारक के साथ-साथ आपको सम्राट और राजाओं के बीच में जो लड़ाई हुई थी उनकी स्मृतियां देखने को मिलती है। यहां साल के नवंबर महीने में घूमने का एक अलग ही मजा रहता है। जब आप यहां पहुंचते हैं तो आपको ऐसा लगेगा कि दूसरी दुनिया में जा चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, जहां पर स्पोर्ट्स, एडवेंचर, मेडिटेशन आदि काफी फेमस है। जो लोग दिल्ली में रहते हैं वह यहां चार-पांच दिन में घूम कर आने का आराम से प्लान बना सकते हैं। हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आप अगर कम खर्चे में यह ट्रिप करना चाहते हैं तो ₹15,000 रुपए में यहां के ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में तिब्बती संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हिमाचल प्रदेश की जलवायु वह बहुत ही खूबसूरत और मनोरंजक है। यह best places to visit in November in India for couples के लिए काफी मशहूर है।
यह पर्यटकों के बीच में लंबे समय से आकर्षण का केंद्र रहा है, जो भी यात्री यहां ट्रिप के लिए जाते हैं, उनके लिए यहां की ट्रिप बेहद रोमांचक और यादगार बन जाती है। नॉर्थ इंडिया के लोगों के लिए खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश best places to visit in November in North India की श्रेणी में भी आता है और यहां की ट्रिप उनके लिए आसान हो सकती है।
कर्नाटक

कर्नाटक भारत के ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यहां का माहौल सबसे अलग और बेहद खूबसूरत है। नवंबर के महीने में घूमने के लिए कर्नाटक के अन्य हिस्से काफी बढ़िया हैं। यहां मंदिर की वस्तु कला को खूबसूरती के साथ सजाया गया है। इसे देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। नवंबर में जब आप यहां पर घूमने के लिए जाएंगे तो आप देखेंगे कि यहां का जो वातावरण होता है, वह बहुत ही अनुकूल है।
इसके अलावा यहां पर अधिक आपको पहाड़ो की चढ़ाई, सनराइज सनसेट, हरे भरे केलों के बागान आदि देखने को मिलेंगे। कर्नाटक में जो तुंगभद्रा नदी है वहां घूमने से आपके इस ट्रिप में चार चांद लग जाएगी। परिवार हो या दोस्त या फिर लाइफ-पार्टनर, उनके साथ घूमने के लिए यह बहुत ही बेहतरीन जगह है। यह best places to visit in November in India for couples के लिए भी जाना जाता है। साउथ इंडिया में जो लोग रहते हैं, वे best places to visit in November in South India की श्रेणी में आने वाले कर्नाटक ट्रिप का भरपूर मजा ले सकते हैं।
निष्कर्ष
हम आशा करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रही होगी। यहां हमने नवंबर में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट जगहें (Best places to visit in november in India) के बारे में बताया है। यदि आप नवंबर के महीने में अपने फैमिली या लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो यहां बताए गए टूरिस्ट प्लेस में जरूर जाएं। यह ट्रिप आपके लिए बहुत सारे यादगार पलों को जीने का मौका देगी। यदि आप यात्राओं से संबंधित ऐसी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे ब्लॉक के अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि वह भी नवंबर के महीने में घूमने के लिए ट्रिप प्लान कर सकें और जीवन का भरपूर आनंद ले सकें।